अपराधी हूं जो तिरंगा फहराने से रोक रहे हो? अस्पताल में देवेंद्र महतो को रोकने पर बवाल, फिर दिया धरना- VIDEO

Devendra Nath Mahto Tiranga Yatra: रांची के अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में जाने से रोक दिया गया नाराज होकर वो अस्पताल गेट पर ही धरने पर बैठ गए।

Ranchi Student Leader Hospital Protest: झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान भारी ड्रामा देखने को मिला। जेपीएससी और जेएसएससी में सुधार की मांगों को लेकर 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने तिरंगा यात्रा और झंडारोहण में शामिल होने से रोक दिया। पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर महतो ने प्रशासन पर धक्का-मुक्की और साथियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद वो अस्पताल के कमरे के बाहर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए।

उन्होंने दो टूक कहा कि यदि वो अपराधी हैं तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा किस कानून के तहत उन्हें रोका जा रहा, इसका आदेश दिखाया जाए। वहीं प्रशासन व डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व सुरक्षा कारणों का हवाला देते उन्हें बाहर जाने से रोकने की बात कही।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com