Ram Navami: अयोध्या में पूरी हुई जन्मोत्सव की तैयारी, रामलला के दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें क्या बोले श्रद्धालु

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए सीएम योगी की प्रशंसा की और आभार और संतुष्टि व्यक्त की।

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रामलला के दरबार में जन्मोत्सव की सारी तैयारियां पूरी हो गई है इस दौरान आज रामलला की पूजा करने के साथ ही सूर्य तिलक भी किया जाएगा। सूर्य तिलक के लिए इससे पहले शनिवार को सफल ट्रायल पूरा हो गया है। श्रद्धालुओं ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए सीएम योगी की प्रशंसा की और आभार और संतुष्टि व्यक्त की। रामनवमी के मौके पर आज अयोध्या में शेड्यूल के अनुसार भगवान श्रीराम की पूजा की जाएगी। सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक रामलला का अभिषेक होगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे से 10.40 बजे तक पर्दा रहेगा, सुबह 10.40 बजे से 11.45 बजे तक पर्दा खुला रहेगा। सुबह 11.45 बजे भोग लगेगा जिस वक्त पर्दा रहेगा, श्रीरामलला का जन्म दोपहर 12.00 बजे होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com