Rajasthan Local Body Election: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। 147 निकायों के 4 हजार 774 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। राजस्थान में निकाय चुनाव के दौरान सियासी बयानबाजी देखने को मिली। एक ओर भाजपा ने जनता से वोट डालने की अपील की और अपनी जीत का दावा किया। तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कांग्रेस की जीत का पक्का दावा किया और भाजपा की हार की बात कही। राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 मतदान दर्ज किया गया था।