Rajasthan School CJP Controversy: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू (रामपुरा-कंवरपुरा) में राजकीय प्राथमिक स्कूल की बदहाली को लेकर विवाद गहरा गया है। तबेले जैसी स्थिति में चल रहे स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया और धरना शुरू कर दिया। वहीं CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने हाथापाई का आरोप लगाया है। राजस्थान के जयपुर में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "आज पूरे देश ने BJP की गुंडागर्दी लाइव देखी। वहां पहले से ही पत्थरबाजी हो रही थी, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे। यह सब मदन दिलावर के कहने पर किया गया है। हमारे वॉलंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए। हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। देखिए नवभारत लाइव की यह ग्राउंड रिपोर्ट!