सोनम को कॉल पर राज ने दी पल-पल की अपडेट, देखें नया CCTV वीडियो

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। राजा के लिए सोनम का कथित प्रेमी राज खुद कफन लेकर पहुंचा था। जब सोनम इंदौर में छिपी हुई थी, तब उसे राज पल-पल की अपडेट पहुंचा रहा था।

इंदौर पहुँची ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की डेड बॉडी के दिन का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हत्या के मामले में गिरफ्तार हो चुका राज कुशवाहा दिखाई दे रहा है। वह देवी सिंह रघुवंशी के साथ मौजूद था और हाथ में कफ़न लिए नजर आया। पुलिस इस फुटेज को अहम सबूत मानते हुए जांच में जुट गई है। परिजन अब और भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com