क्या राहुल गांधी सुनेंगे व्यापारियों की गुहार? प्रदर्शन से 10 हजार करोड़ के नुकसान का दावा, देखें VIDEO

Delhi Protest: 1 नवंबर को कांग्रेस की अगुवाई में INDIA ब्लॉक दिल्ली के जंतर-मंतर पर महारैली करने वाली है। इसको लेकर व्यापारियों ने राहुल गांधी से रैली टालने की अपील की है। देखें ग्राउंड रिपोर्ट।

Will Rahul Gandhi Heed The Pleas Of The Traders?: देश की राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर से लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन का असर अब भारतीय कारोबार और बाजार में देखने को मिल रहा है। दिल्ली में मेट्रो के संचालन में अवरोध, बाजार में दुकानों का बंद रहना और संवेदनशील वातावरण के कारण पूरे देश में कारोबार पर गहरा असर देखने को मिल रहा है।

त्योहारों का सीजन नजदीक है और दिल्ली समेत देशभर में हो रहे प्रोटेस्ट के कारण व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। सामान की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन दोनों तरह की खरीदारी प्रभावित हुई है। इसी बीच कांग्रेस आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन करने वाली है। इसको लेकर व्यापारियों ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली को टालने की गुहार लगाई थी।

व्यापारियों का दावा है कि प्रदर्शन से 3 हजार करोड़ का घाटा हो चुका है। 1 नवंबर को रैली होती है तो ये घाटा 10 हजार करोड़ का हो जाएगा। कांग्रेस को देखकर नहीं लगता कि रैली टलने वाली है। ऐसे में व्यापारियों की चिंता बढ़ते जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com