राहुल ने सिद्धू को किया याद: पंजाब में नशे और अपराध पर सरकार को घेरा, बोले- वह डायनामिक लड़का था; VIDEO देखें

Rahul Gandhi Punjab Rally: पंजाब में राहुल गांधी ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को याद कर बोले-वह डायनामिक और यूनिक लड़का था। हत्या का जिक्र कर पंजाब में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

Rahul Gandhi Made A Statement On Sidhu Moosewala: पंजाब के संगरूर में आयोजित कांग्रेस की इंसाफ रैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया। उन्होंने कहा सिद्धू डायनमिक लड़का था। यूनिक लड़का था। सिद्धू मूसेवाला को लेकर आगे कहा जब वो कांग्रेस में आ रहा था तो मुझे लगा था कि वो खतरनाक जगह आ रहा है।

उन्होंने आगे कहा मुझे लगा कि मुझे उसका प्रोटेक्शन करना चाहिए। राहुल गांधी आगे कहते है कि वो बहुत प्रतिभावान लड़का था। सिद्धू के मौत का जिक्र करते हुए पंजाब में अपराध के मुद्दे पर राज्य सरकार को भी आड़े हाथ लिया। अपने संबोधन के बीच राहुल गांधी ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को मंच के पास बुलाया और उनसे अपनी मुलाकात का जिक्र किया।

इस दौरान उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। राहुल गांधी का यह अंदाज रैली में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही उनका परिवार न्याय की मांग उठाता रहा है। संगरूर की इस रैली में राहुल गांधी द्वारा बलकौर सिंह को सम्मान देने और मूसेवाला को याद करने के घटनाक्रम ने सबका ध्यान खींचा।

संबंधित खबरें

No stories found.