यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO

Rahul Gandhi Prayagraj Speech: प्रयागराज छात्र सम्मेलन में राहुल गांधी ने आर्थिक असमानता, संस्थागत नियंत्रण और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

Prayagraj Student Convention: प्रयागराज में आयोजित छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की वर्तमान आर्थिक, राजनीतिक हालात और प्रशासनिक व्यवस्था पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आम जनता का डेटा, दर्द और दौलत चंद बड़े उद्योगपतियों के पास जा रही है। राहुल गांधी कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय, न्यायपालिका, मीडिया और नौकरशाही जैसी प्रमुख संस्थाओं में वैचारिक नियंत्रण (RSS) बिठाकर युवाओं की सोच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

गांधी ने कहा कि इस व्यवस्था के कारण  देश में रोजगार के अवसर खत्म हुए हैं और शैक्षणिक संस्थानों पर इसका असर पड़ा है। इसके बावजूद, उन्होंने देश के छात्रों और युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि युवाओं ने बिना किसी डर या नफरत के, मोहब्बत और साहस के साथ अपनी आवाज बुलंद कर देश को नई दिशा दिखाई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com