Premanand Maharaj Security Concerns: प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी लिखा गया है, जिसमें महाराज जी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और उसे पुख्ता करने का अनुरोध किया गया है।
प्रेमानंद महाराज के देश-विदेश में करोड़ों अनुयायी हैं और उनके दर्शन के लिए रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर उठाए गए इस कदम पर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अनुयायियों और शुभचिंतकों की मांग है कि संत की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो और उन्हें उचित सुरक्षा घेरा प्रदान किया जाए।