किसानों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं, ट्रंप का नाम लिए बिना ही PM का बड़ा इशारा: VIDEO

दिल्ली में PM मोदी ने अमेरिका के टैरिफ वॉर के चलते किसानों के माध्यम से सीधा संदेश देने का प्रयास किया। पीएम ने कहा वे भारत के किसानों के किसी भी हित से समझौता नहीं करेंगे।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत किसान हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर एमएस स्वामीनाथन की जन्मशती पर आयोजित शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए देश के किसानों को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने साफ किया कि किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन हितों से कभी समझौता नहीं किया जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि पीएम ने सीधे तौर पर ट्रंप का नाम नहीं लिया लेकिन कहीं न कहीं ये इशारा तो एक तरह से किया गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com