पटना में मतगणना के दौरान बवाल, CCTV कैमरे नहीं होने पर धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी, डीएम ने दी सफाई

Patna Teacher Constituency Election: पटना में शिक्षक निर्वाचन की मतगणना के दौरान CCTV कैमरे नहीं होने पर हंगामा हुआ। संजय यादव धरने पर बैठे, प्रत्याशियों ने लिखित आश्वासन मांगा।

Congress Leader Sanjay Yadav CCTV Controversy: पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव धरने पर बैठ गए, जबकि अन्य प्रत्याशियों ने भी मतगणना टेबल पर CCTV कैमरे नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। प्रत्याशियों ने प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग की। वहीं, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना कराई जा रही है और इस चुनाव में CCTV के बजाय वीडियोग्राफी की व्यवस्था है।

संजय यादव के अलावा जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह ने भी मतगणना केंद्र पर CCTV कैमरे नहीं होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपना फैसला सुना चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि जीत उन्हीं की होगी। अनुज सिंह के मुताबिक, जन सुराज पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट बड़े अंतर से जीतने जा रही है। हालांकि, उन्होंने मतगणना की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com