आजाद बलूचिस्तान से बौखलाया पाकिस्तान, ग्वादर में भीषण एयरस्ट्राइक; महिलाओं-बच्चों समेत 30 की मौत, देखें- VIDEO

Pakistan Airstrike Balochistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना ने एयरस्ट्राइक की है। इन हमलों में सुराब और ग्वादर में 30 आम नागरिकों की मौत का दावा किया जा रहै है।

BLA Pakistan Military Clash: बलूचिस्तान के स्वतंत्रता के एलान के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने अपने ही क्षेत्र में भीषण हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुराब और ग्वादर जैसे इलाकों में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी बमबारी में करीब 30 नागरिकों की मौत हो गई है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रमुख बलोच राजनीतिक कार्यकर्ता मीर यार बलोच ने इन हमलों की तुलना गाजा के हालातों से की है।

वहीं, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने अब तक कम से कम 38 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने हवाई हमले किए। पाकिस्तानी हमलों के बाद BLA ने भी पुलिस स्टेशन और मिलिट्री कैंपों पर ताबड़तोड़ पलटवार किए हैं। इसके बाद पाकिस्तानी प्रशासन ने कई इलाकों में इंटरनेट और संचार सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com