मिशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' सुन भावुक हुई पहलगाम पीड़ित जगदाले की बेटी असावरी, बोली- व्यर्थ नहीं गया

Operation Sindoor: पहलगाम हमले में मारे गए पीड़ितों के परिवार ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है। पहलगाम हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी ने इसे सच्ची श्रद्धांजलि बताया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के पुणे के संतोष जगदाले की मौत हो गई थी। संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने सरकार और भारतीय सेना के प्रयासों से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। बुधवार को एएनआई से बात करते हुए असावरी जगदाले ने कहा कि कई लोगों ने अपने पति और पिता को खो दिया है, जो व्यर्थ नहीं गया। असावरी जगदाले ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करके पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है और न्याय दिया है। बेटी ने कहा कि ऑपरेशन का नाम पीड़ितों की विधवाओं के प्रति एकजुटता दर्शाता है। संतोष जगदाले की बेटी ने कहा कि भारत ने एयर स्ट्राइक के ज़रिए पहलगाम हमले का बदला लिया। मिशन का नाम ‘सिंदूर’ सुनकर मैं बेहद भावुक हो गई थी। जब गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर में ‘वीर मरण’ पाने वालों को श्रद्धांजलि देने आए थे, तो अपने पतियों को खोने वाली बहनें गिड़गिड़ा रही थीं। मुझे लगता है कि इसीलिए ऑपरेशन को ऐसा नाम दिया गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com