सौ चूहे खा के बिल्ली चली हज को... अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर भड़के ओपी राजभर- VIDEO

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद और मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया है।

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव केवल एक परिवार तक पार्टी को सीमित रखते हैं और चुनाव में टिकट बंटवारे से लेकर नौकरियों तक में विशेष वर्ग को ही प्राथमिकता दी जाती है।

राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन धर्म और भगवान के प्रति दिखावा करती है और मुस्लिम तुष्टीकरण के चलते वे रामलला के दर्शन से बचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में पहले दंगों और अपराध का दौर था, लेकिन योगी सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत हुई है और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.