Exclusive: नागपुर में इतिहास रचने की तैयारी! जानिए कैसे बन रही है 162 फीट ऊंची विशालकाय हनुमान मूर्ति

Koradi Hanuman Temple: नागपुर में स्थित कोराड़ी 162 फीट ऊंची भव्य भगवान हनुमान की प्रतिमा के निर्माण की चर्चा है। इस प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा किया जा रहा है।

Koradi Hanuman Temple: महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित कोराड़ी में 162 फीट ऊंची भव्य भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के निर्माण की चर्चा जोरों पर है। इस विशालकाय प्रतिमा का निर्माण कार्य विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार मास्टर स्कल्प्टर नरेश कुमावत द्वारा किया जा रहा है। इस वीडियो स्टोरी में मूर्तिकार नरेश कुमावत ने प्रतिमा के निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं और इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। उन्होंने बताया कि इस 162 फीट ऊंची मूर्ति की डिजाइनिंग और इंजीनियरिंग बेहद जटिल प्रक्रिया रही है, जिसमें भूकंप और तेज हवाओं के दबाव को सहने के लिए विशेष मेटल और मजबूत कंक्रीट स्ट्रक्चर का उपयोग किया गया है।

मास्टर स्कल्प्टर नरेश कुमावत के अनुसार, यह प्रतिमा न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र बनेगी, बल्कि नागपुर शहर के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल (Landmark) के रूप में भी उभरेगी। इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए कारीगरों और इंजीनियर्स की विशेष टीम दिन-रात काम कर रही है। नागपुर के बुनियादी ढांचे और सौंदर्य में यह प्रतिमा एक नया इतिहास रचने जा रही है, जो श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com