मुर्शिदाबाद को 'बांग्लादेश' बनाना चाहती हैं ममता बनर्जी, भाजपा सांसद का बड़ा आरोप

क्या पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला अब भारत का 'बांग्लादेश' बन गया है.. यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि वक्फ कानून के विरोध के नाम पर वहां पर पिछले 4 दिनों से हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।

भाजपा के लोकसभा सांसद सुकांत मजूमदार ने मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद जिला अब भारत का 'बांग्लादेश' बन गया है। ममता बनर्जी इसी दिशा में काम कर रही हैं। पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से लोकसभा सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खामोश हैं। राज्य के कई जिलों व इलाकों में लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। वक्फ कानून के विरोध के नाम पर पश्चिम बंगाल में जो कुछ हो रहा है वो देश के लिए अच्छा संदेश नहीं है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com