मुंबई लोकल में फिर शर्मनाक वारदात, सीट के विवाद में महिला से बदसलूकी और बेल्ट से हमला! VIDEO वायरल

Mohammad Rizwan Ansari Viral Video: मुंबई लोकल में सीट विवाद पर एक युवक ने महिला के साथ गाली-गलौज किया और बेल्ट से हमला करने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

Mumbai Local Train Woman Belt Attack Video: मुंबई की लोकल ट्रेन के सामान्य डिब्बे में एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी और मारपीट की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। सीट विवाद को लेकर 36 वर्षीय आरोपी मोहम्मद रिजवान अंसारी ने महिला से गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए बेल्ट निकालकर महिला को डराया व हमला करने का प्रयास किया। इस पूरी घटना को ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के आधार पर जांच करते हुए अंधेरी राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने आरोपी को वडाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत FIR दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला नेपाल की नागरिक बताई जा रही है। घटना ने चलती ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा और सह-यात्रियों की संवेदनहीनता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com