MLC चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, प्रवीण खंडेलवाल बोले- पार्टी को आत्मचिंतन करने की जरूरत

MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बैलेट पेपर से हुए चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर प्रवीण खंडेलवाल और धवल पटेल ने सवाल उठाए।

BJP Attack congress on MLC Election: MLC चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। चांदनी चौक से भाजपा लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इससे साफ हो गया कि कांग्रेस राजनीति के अंदर अब उस अब प्रासंगिक नहीं रही है। पहले यह कहा जाता था कि ईवीएम हैक हो गई। उसका ठीकरा चुनाव आयोग के सिर पर फोड़ा जाता था। फिर वोट चोरी के आरोप लगाए गए जिसका कोई आधार नहीं था और कांग्रेस मांग कर रही थी कि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाए और उन्हीं बैलेट पेपर से अब एमएलसी के चुनाव कराए गए जिसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि हर मामले में राजनीति लोगों को समझ में नहीं आती है और लोग समय आने पर अपना जवाब देते हैं अपना निर्णय सुनाते हैं और लोगों ने सही किया है। वहीं, सूरत में बीजेपी सांसद धवल पटेल ने दावा किया कि 28 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com