गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं अखिलेश यादव, मायावती ने PDA रथ को बताया भगवा; देखें VIDEO

Mayawati On SP PDA Rath: मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: सपा का 'पीडीए रथ' लाल से ज्यादा RSS के भगवा रंग में रंगा है। वोटों के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाते हुए कहा- जनता ने नकारा।

Mayawati on Akhilesh Yadav: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी के पीडीए रथ पर तीखा प्रहार किया है। बसपा अध्यक्ष का कहना है कि सपा का रथ लाल रंग से कम और आरएसएस के भगवा रंग से ज्यादा रंगा हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सपा मुखिया वोटों के लिए लगातार गिरगिट की तरह अपना रंग बदल रहे हैं। कभी वे नीला रंग धारण कर खुद को अंबेडकरवादी साबित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जनता अब उन्हें नकार चुकी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर कड़ा हमला करते हुए लिखा- 'यूपी के आगामी विधानसभा आम चुनाव की तैयारी के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख का प्रचारित ‘पीडीए रथ’ सपा के अपने लाल रंग से कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग (भगवाकरण) से अधिक रंगा हुआ है।'

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com