संसद में दहाड़े राजद सासंद मनोज झा, जानें क्यों कहा- जवाहर लाल नेहरु हाजिर हों

राज्यसभा में राजद सांसद मनोज झा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए भाजपा को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को नेहरु अब भी परेशान कर रहे हैं तो कुछ तो बात थी उस बंदे में।

नई दिल्लीः राजद सांसद मनोज झा ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि कश्मीर को सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं समझना चाहिए। वहां भी लोग रहते हैं। पहलगाम हमले के बाद कश्मीर के लोगों ने आंसू बहाए। प्रोटेस्ट किए। मैं सरकार के सामने अर्जी लगाता हूं कि सरकार कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाए। ऐसी तस्वीरें, जहां सीएम न जा पाए। मौन धारण करने के लिए। वो चिंता जनक हैं। मनोज झा का इशारा उस वीडियो पर था, जिसमें सीएम अब्दुल्ला के साथ पुलिस की धक्का मुक्की हुई थी। इसके अलावा मनोज झा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर नेहरु इतने वर्षों बाद भी आपको परेशान कर रहे हैं तो कुछ तो बात थी उस बंदे में।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com