India U19 Asia Cup Winner: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में चंबल के मनल ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस जीत में मध्य प्रदेश के मुरैना के युवा खिलाड़ी मनल चौहान की अहम भूमिका रही। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए और भारत को 338 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मुश्किल में थी, तभी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मनल चौहान ने 32 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। भारत ने आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए और खिताब जीत लिया। मनल के शानदार प्रदर्शन से मुरैना में खुशी की लहर है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल से जिले का नाम रोशन किया।