Mahakumbh 2025: JP नड्डा ने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी संग खेला पानी, देखें मजेदार वीडियो

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ और सतुआ बाबा संग भी संगम स्नान किया। वहीं, नड्डा परिवार ने गंगा को नारियल और चुनरी अर्पित कर लोक कल्याण की कामना भी की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अपने परिवार के साथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां महाकुंभ नगर के अस्थायी सर्किट हाउस त्रिवेणी संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी नेताओं ने अरैल घाट से फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम पहुंचे और पवित्र डुबकी लगाई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com