मोहन सिंह बिष्ट ने खोली दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की पोल, केजरीवाल को बताया जिम्मेदार

भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर शिक्षा नीति में विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप अपने 10 साल के कायर्यकाल में स्कूलों को व्यापारिक केंद्र बना दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बुधवार को आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कड़ी आलोचना की। विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने केजरीवाल के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े फैसलों को लेकर सवाल उठाए। बिष्ट ने कहा कि 2015 से 2025 तक केजरीवाल यह दावा करते रहे कि वे दिल्ली में 500 नए स्कूल खोलेंगे। उनका वादा था कि एक साल के भीतर हर गरीब बच्चे को स्कूल में पढ़ाई का अवसर मिलेगा और अधिकारियों के बच्चे भी उन स्कूलों में उनके साथ पढ़ेंगे। लेकिन, उन्होंने शिक्षा नीति को मजबूत बनाने के बजाय स्कूलों को केवल व्यापारिक केंद्र में बदल दिया। बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 10 सालों में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। जब हमारी सरकार बनी, तो हमने पूरे शहर में जाकर फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया, लेकिन इसके पीछे असल जिम्मेदार कौन था, यह सवाल बेमानी नहीं है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com