महाशिवरात्रि के मौके पर हर हर महादेव के नारों से गूंजा काशी विश्वनाथ मंदिर, इस अंदाज में दिखे भक्त
महाशिवरात्रि 2025 के पावन अवसर पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु दूर-दूर से भोलेनाथ के दर्शन के लिए आए और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
