Kanpur UP Police Viral Video: वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के स्वरुप नगर से जुड़ा हुआ है। एक रेस्तरां में शनिवार देर रात हुक्का नहीं मिला तो वर्दीधारी हैवान बन गए। आरोप है कि नशे में धुत एक दरोगा रजनीश भाटी, भाटमपुर एसीपी का हमराही सिपाही आदित्य यादव अपने दो दोस्तों को लेकर एक रेस्टोरेंट में पहुंचा। रेस्टोरेंट में पहुंचते ही हुक्के की डिमांड करने लगे। रेस्तरां के कर्मचारियों ने हुक्का नहीं होने की बात बताई तो ये सभी रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दरमियान कर्मचारियों के कपड़े फाड़ने का भी आरोप है।
मामले की CCTV फुटेज वायरल होने के बाद मामला तुल पकड़ा जिसके बाद डीसीपी सेंट्रल ने मामले की जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर दरोगा रजनीश भाटी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। वहीं सिपाही के पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। बाकी दो युवकों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।