नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

Chakeri Police Viral Video: कानपुर के चकेरी में नशे में धुत सिपाही ने दुकानदार से ₹5000 की रंगदारी मांगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने सिपाही को तत्काल लाइन हाजिर किया।

Kanpur Police Drunk Constable: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला एक वीडिया सामने आया है। यहां एक पुलिस सिपाही पर नशे की हालत में दुकानदार से रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि चकेरी थाने में तैनात सिपाही विजय कथित तौर पर शराब के नशे में एक पान वाले दुकानदार से ₹5000 की अवैध वसूली मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर सिपाही ने दुकानदार को डराने-धमकाने और बदतमीजी करने की कोशिश की।

पीड़ित दुकानदार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही आला अधिकारियों तक मामला पहुंचा। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सत्यजीत गुप्ता ने मामले पर एक्शन लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी सिपाही को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। घटना की जांच एसीपी आशुतोष कुमार को सौंप दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com