जासूसी मामले में फंसी ज्योति को लेकर बड़ा खुलासा, क्या ट्रैवल व्लॉग के जरिए करती थी रेकी?

अपने ट्रैवल व्लॉग के लिए मशहूर हुई यूट्यूबर ज्योती मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद से ही वो जहां भी कई उस स्थान की पुलिस जांच में जुट गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद जासूसी के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस लिस्ट में मशहूर यूट्यूबर ज्योती मल्होत्रा का भी नाम शामिल हैं। खुफिया विभाग के द्वारा पाकिस्तान की जासूसी के मामले में ज्योती को पकड़ा गया था। ज्योती की गिरफ्तारी के बाद उसके कई ट्रैवल व्लॉग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में एक व्लॉग मध्य प्रदेश के इंदौर का भी हैं। इस व्लॉग में वो इंदौर से उज्जैन, नीमच और चित्तौड़गढ़ जैसे शहरों का भी जिक्र करती हुई नजर आ रही है। इंदौर पुलिस इस मामले में अलर्ट मोड पर है और खुफिया विभाग भी इसकी जांच में जुटा हुआ है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com