कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO

Devendra Nath Mahato JPSC Protest: JPSC धांधली आंदोलन के 'सोनम वांगचुक' बने देवेंद्रनाथ महतो इस समय चर्चा में बने हुए हैं जानिए कौन हैं। दो विषयों में MA कर चुके महतो लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Sonam Wangchuk of JPSC Protest: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली, ओएमआर शीट में फेरबदल और पेपर लीक के खिलाफ राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा बने छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की तुलना लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से की जा रही है।

रांची के सुदूरवर्ती राहे प्रखंड के कापीडीह गांव के रहने वाले देवेंद्रनाथ ने दो विषयों में स्नातकोत्तर और बीएड किया है और हमेशा प्रथम श्रेणी में पास हुए। वर्ष 2015 से ही छात्र हित की आवाज उठा रहे देवेंद्रनाथ ने जेपीएससी आंदोलन के दौरान अपनी मां को खो दिया, लेकिन फिर भी छात्रों की लड़ाई से पीछे नहीं हटे। इसके अलावा महतो 2024 के लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। रांची लोकसभा चुनाव में वो 1.32 लाख से अधिक वोट हासिल किए थे। अभी भी वे छात्रों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर डटे हुए हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com