रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO

JSSC Paper Leak Controversy: झारखंड में JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ छात्रों का अनशन 10वें दिन भी जारी। युवाओं ने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर जेपी आंदोलन जैसा रुख अपनाया जाएगा

JPSC Student Protest Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली, ओएमआर शीट में फेरबदल और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह व आमरण अनशन 10वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं और उनके संघर्षरत माता-पिता के सपनों की लड़ाई है।

छात्रों ने लोगों से अपील की है कि इसे पक्ष और विपक्ष के दलीय चश्मे से देखने के बजाय युवाओं का समर्थन करें। प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानीं गयी तो यह आंदोलन जेपी आंदोलन की तर्ज पर जन-आंदोलन का रूप ले लेगा। इसके अलावा प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि उनकी छात्र नेता अभिजीत दीपके से भी वीडियो कॉल पर बात हुई है, उन्होंने अस्वस्थ होने के बावजूद झारखंड के युवाओं को अपनी मांगों के लिए नैतिक समर्थन दिया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com