Jio IPO: बाजार में आते ही छाया जियो का आईपीओ! पहले दिन मिला 3.1 गुना सब्सक्रिप्शन, जानें डिटेल्स

Reliance Jio IPO: रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,200 करोड़ रुपये के बड़े आईपीओ ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है। पहले ही दिन इस इशू को कुल मिलाकर 3.1 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Reliance Jio Platforms IPO: रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,200 करोड़ रुपये के बड़े आईपीओ ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है। पहले ही दिन इस इशू को कुल मिलाकर 3.1 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सबसे ज्यादा उत्साह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) यानी संस्थागत निवेशकों की ओर से देखने को मिला, जिनका कोटा 9.4 गुना से ज्यादा भरा। इसके अलावा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा भी 1.68 गुना सब्सक्राइब हुआ।

हालांकि, बड़े संस्थागत निवेशकों और एंकर निवेशकों से भारी मांग मिलने के बावजूद, पहले दिन रिटेल निवेशकों का कोटा पूरी तरह नहीं भर पाया और यह करीब 0.73 गुना ही सब्सक्रिप्शन दर्ज कर सका। एंकर निवेशकों की बंपर मांग और पहले दिन की बोलियों को जोड़कर कुल डिमांड ₹3.2 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,19 प्रति शेयर तय किया गया है और यह 23 अक्टूबर को बंद हुआ, जिसके बाद निवेशकों की निगाहें अब शेयर अलॉटमेंट और 28 अक्टूबर को संभावित लिस्टिंग पर टिकी हैं। बाजार विशेषज्ञों का सुझाव है कि निवेशकों को केवल शुरुआती रुझानों के आधार पर फैसला लेने के बजाए कंपनी के फंडामेंटल और वित्तीय स्थिति की जांच कर लेनी चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com