बिहार से लालू और नीतीश के जंगलराज को जड़ से उखाड़ने के लिए आया है जनसुराज

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने यह दावा किया कि लोग सरकारी अधिकारियों से परेशान हैं, क्योंकि उन्हें हर काम कराने के लिए सरकारी अधिकारियों को पैसा देना पड़ता है।

बिहार विधानसभा के उपचुनाव में अपने जन सुराज पार्टी का प्रचार करने निकले प्रशांत किशोर ने दावा किया कि पहले लालू यादव के राज्य में अपराधियों से बिहार की जनता परेशान थी, लेकिन अब नीतीश कुमार के राज में अधिकारियों ने जनता को परेशान कर रखा है। बिहार में कोई भी काम बिना रिश्वत दिए नहीं होता है। साथ ही साथ उन्होंने बिहार की जनता से इस बात का अनुरोध किया कि वह भारतीय जनता पार्टी को वोट ना दें, क्योंकि भाजपा को दिए जाने वाला हर वोट नीतीश कुमार को मजबूत करता है। अगर बिहार से लालू और नीतीश के जंगलराज को जड़ से उखाड़ना है तो बिहार के बेहतर विकल्प को चुनना होगा। बिहार में जनसुराज पार्टी एकमात्र विकल्प बनकर उभरी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com