जम्मू कश्मीर में गरजे अमित शाह, पाकिस्तान से तब तक नहीं होगी कोई बात, जबतक..

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि कितना भी जोर लगा लो गुर्जर, बकरवाल पहाड़ियों और दलितों के आरक्षण को हम हाथ नहीं लगाने देंगे...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और नेशनल कांफ्रेंस ने यहां पर फिर से 370 बहाली का नारा दिया है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। अमित शाह ने जम्मू कश्मीर की जनता से अपील करते हुए कहा कि यहां की जनता ऐसा कदापि नहीं होने देना चाहती है। 370 हटने के बाद से यहां खुशहाली आयी है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के साथ बातचीत के मामले पर अमित शाह ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक शांति की बहाली नहीं होगी, तब तक पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी। अब यह फैसला जम्मू कश्मीर की जनता को करना है कि वह राज्य की सरकार की बागडोर किसके हाथ में देने वाले जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com