जामिया में गुंडों को छूट, छात्रों को कैंपस में एंट्री से रोक, प्रदर्शनकारियों ने समझौते पर उठाए सवाल

Jamia Student Union Election: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 15 दिनों में छात्र संघ चुनाव कराने का आदेश दिया है। हालांकि, कुछ छात्र समझौते का विरोध कर भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

Jamia Protest News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 15 दिनों के अंदर छात्र संघ के चुनाव कराने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, प्रशासन और छात्रों के बीच समझौते के बावजूद, कुछ छात्र अभी भी भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि कुछ छात्रों को मना-फुसलाकर समझौते पर हस्ताक्षर कराए गए, और उनका कहना है कि उनकी मूल मांगें अभी भी पूरी नहीं हुई हैं। जो छात्र इस समझौते का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा है। छात्रों का कहना है कि जामिया प्रशासन ने पूरे कैंपस को लॉक करके और बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाकर एक ऐसा माहौल बना दिया है, जबकि उन्होंने ITBP, दिल्ली पुलिस, अपने गार्डों जिन्हें मैं गुंडे कहूंगा और RSS से जुड़े लोगों को अंदर आने की छूट दे रखी है। वहीं दूसरी ओर, हमारे अपने वैध छात्रों को, जिनके पास सत्यापित ID कार्ड हैं, कैंपस में घुसने से रोका जा रहा है

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com