Demand Raised At Jamia To Restore Student Union Elections: छात्र संघ चुनाव बहाल कराने को लेकर दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों की भूख हड़ताल जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र पिछले 4 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में पिछले 20 सालों से छात्र संग चुनाव नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर छात्रों का कहना है कि छात्र संघ चुनाव न होने के कारण बच्चों की कोई मांग नहीं सुनी जाती है। छात्रों को अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान उन्हें प्रतिबंधों और पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करे। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।