Jabalpur Students Bus Facility Demand Protest: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बस की सुविधा न मिलने से परेशान स्कूली विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जबलपुर-शहपुरा मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा। रोसरा, खमौद और पैमाखेरी जैसे दूर-दराज के इलाकों से आने वाली छात्राओं का कहना है कि बसों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही परीक्षाओं के दौरान समय पर पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है।
इस दौरान छात्राओं ने रात के समय घर लौटने के दौरान सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया। इसके अलावा, छात्रों ने अपने स्कूल प्राचार्य पर धमकी देने का आरोप लगाया। हंगामे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को आश्वासन दिया कि नई बसों के टेंडर हो चुके हैं और जल्द व्यवस्था की जाएगी। साथ ही तहसीलदार और पीओ को प्रिंसिपल के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं।