इंदौर के अवैध ढाबों पर गैंगवार! दो गुटों में चले चाकू, एक्शन में आयी पुलिस

इंदौर में सुनसान स्थानों में बने अवैध ढाबे और कैफे अब उत्पातों का केंद्र बन गए हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो गुटों में झटप हो गई, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

इंदौर में सुनसान स्थानों में बने अवैध ढाबे और कैफे अब उत्पातों का केंद्र बन गए हैं जहां आए दिन विवादों की घटना सामने आती है ऐसा ही एक ताजा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां दो गुटों में झटप हो गई। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी भी हुई। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी है। इससे पहले ये दोनों गुट आमने-सामने आ चुके हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com