म्यांमार-थाइलैंड में भूकंप से मची तबाही, भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', NDRF की महिलाएं निभा रहीं अहम भूमिका

म्यांमार में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। म्यांमार में मची भारी तबाही के बाद राहत कार्य जारी है। इसमें भारत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

इस वक्त म्यांमार, थाइलैंड, जापान समेत दुनिया में कई देशों में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। म्यांमार में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां भूकंप के चलते ढही इमारतों से शव निकलने का सिलसिला जारी है। इसके चलते अब तक यहां 2700 लोगों की मौत हो चुकी है। NDRF की टीम म्यांमार में बचाव कार्य कर रही है, टीम में कुछ महिलाएं भी है। म्यांमार और थाईलैंड के बाद बुधवार को जापान में भी जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भारतीय समयानुसार शाम 7:34 बजे क्यूशू क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जापान के क्यूशू द्वीप पर स्थित था। म्यांमार में मची भारी तबाही के बाद राहत कार्य जारी है। इसमें भारत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत सामग्री भेजी है। राहत कार्य में NDRF की महिलाएं भी अपना अहम योगदान दे रही हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com