वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

VIDEO: रेलवे ने परीक्षा नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब नहीं करना होगा ये काम

Railway Exam new Rule: रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। अब रेलवे की परीक्षा देते हुए अभ्यर्थियों को किसी भी धार्मिक प्रतीकों को नहीं उतारना पड़ेगा।

अभिषेक सिंह

Railway Exam new Rule: अगर आप भी रेलवे के तैयारी कर रहे हैं और रेलवे विभाग में रिक्तियों के लिए आवेदन दाखिल किया हुआ है तो यह ख़बर आपके लिए है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। अब रेलवे की परीक्षा देते हुए धार्मिक प्रतीकों को नहीं उतारना पड़ेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को धार्मिक प्रतीको, जैसे- पगड़ी, कड़ा, बिंदी और कलावा, आदि पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। पहले यह नियम था कि कोई भी उम्मीदवार धार्मिक प्रतीक के साथ परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है। हालांकि अब रेलवे ने एक संवेदनशील पहल करते हुए इसे बदल दिया है। रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता दिलीप कुमार ने कहा है कि धार्मिक प्रतीकों की उचित जांच के बाद ही छात्र उन्हें पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। रेलवे ने आस्था और सुरक्षा दोनों का संतुलन रखा गया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां