इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हड़ताल का दिखा असर, सब कुछ रहा ठप

महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या किए जाने की घटना के विरोध में शनिवार को विरोध प्रदर्शन जारी है। आईएमए की हड़ताल का असर मरीजों पर पड़ रहा है...

आज पूरे देश में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है...बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा अस्पताल बंद हैं अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवायें दी जा रही हैं...कोलकाता केस में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए इसके लिए आज डॉक्टर्स अस्पताल में नहीं सड़क पर हैं। पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में चिकित्सकों ने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या किए जाने की घटना के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया जिसके कारण इन राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन' (आईएमए) ने देश भर में अपने सदस्यों से 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। हड़ताल रविवार सुबह छह बजे समाप्त होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com