INDIA ब्लॉक की रैली में अखिलेश का BJP पर वार; बोले-मुंह नुचुआ नहीं, वोट नुचुआ आया है, अब इनकी विदाई जरूरी!

INDIA Bloc Rally: INDIA ब्लॉक की रैली में अखिलेश यादव केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि UP में BJP की ओर से 1 करोड़ 27 लाख वोट काटे जाने की बात कही गई है।

Akhilesh Attacks BJP In India Block Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया ब्लॉक की महारैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में आयोजित रैली में उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में BJP की ओर से 1 करोड़ 27 लाख वोट काटे जाने की बात कही गई है।

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि इस बार मुंह नुचुआ नहीं, वोट नुचुआ आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल का चुनाव लूटा गया और विपक्ष ने चुनावी चोरी पकड़ ली है। चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आयोग नींद की गोली लेकर सो रहा है। यूपी चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि जनता अब जवाब देगी। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मुद्दा उठाकर भी सरकार पर निशाना साधा।

संबंधित खबरें

No stories found.