हिंदी बोलते दिखे तो हम मारेंगे... ऑटो चालकों को राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की धमकी- VIDEO

Maharashtra Language Controversy: महाराष्ट्र में गैर-मराठी भाषी ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा सीखने की समय-सीमा को लेकर सियासत तेज हो गई है। अमित ठाकरे के धमकी से नई बहस छिड़ गई है।

Maharashtra Language Controversy: महाराष्ट्र में गैर-मराठी भाषी ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा सीखने की समय-सीमा को लेकर सियासत तेज हो गई है। हाल ही में महाराष्ट्र के परिवहन विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा में विफल रहे 1268 चालकों को केवल एक महीने के भीतर मराठी भाषा सीखने का नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद चालक संगठनों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर राहत की मांग की। चालकों की इस व्यावहारिक समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें मराठी सीखने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया और इस अवधि के दौरान किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से छूट दी। हालांकि, सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे ने आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि कोई चालक हिंदी में बात करता या बदतमीजी करता पाया गया तो उसकी पिटाई की जाएगी। इसके साथ ही अमित ठाकरे ने सरकार के इस कदम को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाए हैं, जिससे राज्य में भाषा का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com