Gujarat Pension Update: गुजरात सरकार ने दीपावली से पहले पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन पाने वाले कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) की दर बढ़ाकर 443% कर दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी प्रस्ताव के मुताबिक, नई दरें अलग-अलग अवधियों के लिए संशोधित की गई हैं, जिनमें 1 जुलाई 2022 से 396%, 1 जनवरी 2023 से 412%, 1 जुलाई 2023 से 427% और 1 जनवरी 2024 से 443% शामिल हैं। सरकार ने जुलाई 2021 से जून 2024 तक की अवधि के लिए बकाया एरियर का भुगतान करने का भी प्रावधान किया है।
हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि यह लाभ केवल उन्हीं पात्र पेंशनर्स को मिलेगा जिनकी पेंशन पांचवें वेतन आयोग के नियमों के तहत तय होती है। एरियर की गणना हर अवधि के अंतर, महीनों की संख्या और पहले किए गए भुगतानों के आधार पर अलग-अलग की जाएगी।