Gold-Silver Price Crash: एक दिन में ₹2,780 रुपये टूटा सोना, चांदी में ₹5,000 की गिरावट; खरीदारी का सही समय कब?

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी के भाव में आई तेज गिरावट से वेडिंग सीजन के बीच आभूषण खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। एक ही कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोना 2,780 रुपये सस्ता होकर 1,33,260 रुपये पर आ गया।

Gold And Silver Price Crash: सोने और चांदी के भाव में आई तेज गिरावट से वेडिंग सीजन के बीच आभूषण खरीदारों और निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। एक ही कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोना 2,780 रुपये सस्ता होकर 1,33,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 22 कैरेट सोना 2,550 रुपये घटकर 1,22,150 रुपये और 18 कैरेट सोना 290 रुपये टूटकर 99,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। चांदी के भाव भी 5,000 रुपये प्रति किलो फिसलकर 1,85,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए, जो 5 नवंबर के 2,10,000 रुपये के स्तर के मुकाबले काफी नीचे हैं। प्रमुख शहरों में मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,33,260 रुपये तथा दिल्ली व लखनऊ में 1,33,410 रुपये के आसपास रहा।

कीमतों में इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड ईल्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर संभावित सख्त रुख को अहम कारण माना जा रहा है। शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वालों और दीर्घकालिक निवेशकों को एकमुश्त खरीदारी के बजाय चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने, चांदी में जोखिम को ध्यान में रखने तथा जीएसटी और मेकिंग चार्ज को अलग से जोड़कर बजट तय करना ही सही कदम होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.