SIR पर तेजस्वी के आरोपों पर गिरिराज सिंह का पलटवार, देखें VIDEO
Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। SIR मामले पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने है।
बिहार में 52 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटने के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। एक ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इसे विपक्ष की "दादागिरी" और "भ्रम फैलाने की कोशिश" बता रहे हैं, तो वहीं तेजस्वी यादव इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।