फ्रांस में क्यों भड़की हिंसा? सड़कों पर क्यों उतरे लोग, क्या है पूरा विवाद; देखें VIDEO

Violence in France: फ्रांस में हिंसा भड़कने से स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई है। जनता सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखा रही है। नाराजगी और हिंसा का क्या कारण है, देखें पूरी VIDEO।

Why Did Violence Erupt In France?: फ्रांस की स्थिति नाजुक हो गई है। महंगाई, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और राजनीतिक असंतोष के कारण देशभर में रहे विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। फ्रांस में प्रदर्शन की शुरूआत स्कूलों में शिक्षकों की कमी और जर्जर हालतों से हुई। धीरे-धीरे इस प्रदर्शन में आम जनता भी शामिल हो गई, जिसके बाद इस प्रदर्शन में संगठन भी शामिल हो गए और सरकार के प्रति नाराजगी उग्र हो गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं, सरकारी सेवाओं में कटौती और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं ने लोगों की नाराजगी बढ़ाई है।

कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान आगजनी, दुकानों में लूटपाट और पुलिस के साथ झड़पें हुईं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार ने हिंसा की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com