भारत में ही रहेंगी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, सुरक्षा को लेकर अलर्ट है भारतीय सेना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना तख्तापलट होने के पहले अपनी कुर्सी छोड़कर भारत आ गयीं, जहां पर भारतीय वायुसेना ने उनकी अगवानी की और उनकी सुरक्षा का इंतजाम किया। फिलहाल वह अगले कुछ दिनों तक भारत में ही रहने वाली हैं।

नयी दिल्ली : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल सकुशल दिल्ली पहुंच गयी हैं। उनकी अगवानी भारतीय सेना व अजीत डोभाल ने की। कहा जा रहा है कि उनका आगे का प्लान अभी तय नहीं है। कहा जा रहा है कि उनकी यात्रा योजना कुछ अनिश्चितताओं के कारण अटक गई है और अगले कुछ दिनों तक उनके भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है।

प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद सोमवार को हिंडन एयरबेस पर उतरीं हसीना को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि हसीना भारत से लंदन जाने वाली थीं, लेकिन अब वह अन्य विकल्पों पर विचार कर रही हैं, क्योंकि ब्रिटेन सरकार ने संकेत दिया है कि उन्हें किसी भी संभावित जांच के खिलाफ ब्रिटेन में कानूनी सुरक्षा नहीं मिल सकती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com