पूर्व IAS दिव्या मित्तल को देख रोने लगी लहुरियादह गांव की बुजुर्ग महिला, VIDEO वायरल

Divya Mittal: देश की सबसे चर्चित पूर्व IAS ऑफिसर दिव्या मित्तल राजनीतिक पार्टी के गठन के बाद से ही चर्चा में हैं। इसी बीच दिव्या आज लहुरियादह गांव पहुंची जहां उनको देखकर एक बुजुर्ग महिला रोने लगी।

Former IAS Officer Divya Mittal: देश की सबसे चर्चित पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल इन दिनों अपनी राजनीतिक पार्टी के ऐलान के बाद से ही चर्चा में है। राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने के बाद पहली बार दिव्या मिर्जापुर के लहुरियादह गांव पहुंचीं। यहां उनकी मुलाकत पहले से इंतजार कर रही बुजुर्ग दुईजी देवी से हुई। उनसे मिलकर दिव्या मित्तल भावुक हो गईं। दिव्या मित्तल के इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दिव्या मित्तल का लहुरियादह गांव से पुराना नाता है। ये वहीं गांव है जहां आजादी के बाद पहली बार पेयजल पहुंचने का काम दिव्या मित्तल ने बतौर मिर्जापुर डीएम रहते किया था। इसके बाद से ही दिव्या की चर्चा पूरे देश में हुई थी। गांव में बुजुर्ग महिला से उनकी मुलाकात ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में दोनों के बीच मुलाकात का भावुक पल देखने को मिल रहा है।

राजनीतिक पार्टी के ऐलान के बाद दिव्या मित्तल की इस यात्रा को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। जिस गांव के कारण दिव्या पूरे देश में चर्चा में आई थी अब उसी गांव से दिव्या अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कर रही है। ऐसे में दिव्या के वायरल इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com