EPFO Pension Calculation: 10, 15 या 20 साल की नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए ईपीएस का असली फॉर्मूला

EPFO EPS Pension Calculation: कर्मचारियों के ईपीएफओ (EPFO) खाते में कटने वाले पीएफ योगदान के बाद रिटायरमेंट पर मिलने वाली पेंशन का गणित समझना बेहद जरूरी है। इस वीडियो में सबकुछ आसान तरीके से समझें।

EPFO EPS Pension Calculation Formula: कर्मचारियों के ईपीएफओ (EPFO) खाते में कटने वाले पीएफ योगदान के बाद रिटायरमेंट पर मिलने वाली पेंशन का गणित समझना बेहद जरूरी है। कर्मचारी पेंशन योजना (EPS 95) के तहत पेंशन तय करने के लिए पेंशनेबल सैलरी, पेंशनेबल सर्विस और योगदान की कुल अवधि मुख्य आधार होते हैं। ईपीएस के तय फॉर्मूले (पेंशनेबल सैलरी × पेंशनेबल सर्विस / 70) के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी की पेंशनेबल सैलरी ₹20,000 है और उसकी सर्विस 10 साल की है, तो अनुमानित पेंशन लगभग ₹2,857 प्रति माह बनती है। यही सर्विस 15 साल होने पर पेंशन बढ़कर करीब ₹4,286 और 20 साल की सेवा पर लगभग ₹5,714 हो जाती है।

हालांकि, वास्तविक पेंशन की राशि केवल सैलरी स्लिप में दिखने वाले बेसिक पे पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इसके लिए पिछले 60 महीनों के औसत वेतन और ईपीएस कंट्रीब्यूशन रिकॉर्ड की जांच की जाती है। ईपीएस के तहत मासिक पेंशन पाने के लिए कम से कम 10 साल की सेवा अनिवार्य है, जबकि 10 साल से कम सर्विस पर विथड्रॉल बेनेफिट का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, 20 साल या उससे अधिक सेवा पूरी करने पर 2 साल का अतिरिक्त वेटेज भी दिया जाता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com