पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का किया ऐलान, बोली- पद नहीं लोगों की आवाज बनना मकसद

Divya Mittal Video: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का ऐलान किया है। उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने से इनकार किया और उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र राजनीतिक मंच बनाने की बात कही।

Divya Mittal Enter into Politics: उत्तर प्रदेश की चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति में आएंगी। उनका उद्देश्य  आम जनता के साथ मिलकर एक ऐसा राजनीतिक मंच खड़ा करना है, जिसका आधार लोगों के सवाल और समस्याएं हों। यूपी कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने हाल ही में प्रशासनिक सेवा छोड़ने का ऐलान करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही लोग जानना चाहते थे कि अब वह आगे क्या करेंगी, किसके साथ जाएंगी? दिव्या ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि सवालों के जवाब देने में उन्हें समय लग गया, क्योंकि वह खुद भी इस नए रास्ते के लिए तैयारी कर रही थीं। दिव्या मित्तल ने अपने वीडियो में साफ किया है कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उनके लिए सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं रहा, बल्कि यहां के लोगों ने उन्हें परिवार का हिस्सा माना। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में एक अधिकारी के तौर पर आई थी, यहां के लोगों ने मुझे बेटी की तरह अपनाया। इसलिए मैं अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत यहीं से करना चाहती हूं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com