स्टेट गेस्ट हाउस नहीं बनेगा 'शीश महल'? मंत्री प्रवेश वर्मा ने जनता के लिए खोलने का किया ऐलान

Sheesh Mahal Open for Public: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शीश महल को आम लोगों के लिए खोलने का ऐलान किया। टिकट, बुकिंग और एंट्री की प्रक्रिया की जानकारी जल्द दी जाएगी।

Delhi Sheesh Mahal: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्ली की जनता सालों से 'शीश महल' को देखना चाहती थी। पहले कैबिनेट बैठक में यह तय हुआ था कि इस शीश महल को 'स्टेट गेस्ट हाउस' में बदल दिया जाएगा। लेकिन, जनता की मांग को देखते हुए अब यह फैसला लिया गया है कि शीश महल को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां आने की प्रक्रिया, टिकट बुकिंग और रिज़र्वेशन जैसे बाकी विवरण जल्द ही बताए जाएंगे। हम सबसे पहले देश की मीडिया को दिखाएंगे कि कैसे एक व्यक्ति, जिसने कभी दावा किया था कि वह न तो सरकारी गाड़ी लेगा और न ही सरकारी बंगला उसने कई मौजूदा बंगलों, सर्वेंट क्वार्टरों और गैरेजों को तुड़वा दिया। फिर उसने यह 'शीश महल' बनाया। हम जनता को पूरी जगह देखने का मौका देंगे, जहां वे खुद देख सकेंगे कि हर कमरे में स्मार्ट लाइटिंग लगी है, करोड़ों रुपये के पर्दे हैं और वियतनाम से मंगाया गया मार्बल लगा है। हर कोई अपनी आंखों से देख सकेगा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण क्या है।

संबंधित खबरें

No stories found.